LATEST NEWS

  • महुआ विधानसभा क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात : स्वच्छ पेयजल की किल्लत होगी दूर, 506.71 करोड़ रुपये की बहुग्रामीण पेयजल योजना को कैबिनेट की मंजूरी
  • महुआ विधानसभा क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात : स्वच्छ पेयजल की किल्लत होगी दूर, 506.71 करोड़ रुपये की बहुग्रामीण

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सिपाही की नौकरी बहाल करने के दिए निर्देश, कहा युवावस्था की नादानी के लिए जिंदगी भर नहीं लगा सकते अपराधी का ठप्पा
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सिपाही की नौकरी बहाल करने के दिए निर्देश, कहा युवावस्था की नादानी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में फिर गरजा सम्राट चौधरी का बुलडोजर, हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में फिर गरजा सम्राट चौधरी का बुलडोजर, हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने

  • पटना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरा ऑटो, युवती समेत दो की दर्दनाक मौत
  • पटना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरा ऑटो, युवती समेत

  • संविधान की रक्षा में न्यायपालिका की मजबूती जरूरी, आम आदमी को मिले समय पर न्याय : देव ज्योति
  • संविधान की रक्षा में न्यायपालिका की मजबूती जरूरी, आम आदमी को मिले समय पर न्याय : देव ज्योति

Begusarai Crime: बिहार के बेगूसराय में 13 वर्षीय छात्रा की हत्या! पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के विवाह भवन के पीछे मिला अर्धनग्न शव

Begusarai Crime: बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में 13 वर्षीय छात्रा का अर्धनग्न शव पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के विवाह भवन के पीछे से मिला। दुष्कर्म और हत्या की आशंका पर स्थानीय लोगों में आक्रोश।

Begusarai Crime
बिहार में छात्रा की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण- फोटो : social media

Begusarai Crime: बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में विजयदशमी के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव श्रीपुर अर्जुन टोला की 13 वर्षीय छात्रा का अर्धनग्न शव पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के नवनिर्मित विवाह भवन के पीछे पानी भरे खेत से बरामद हुआ।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में गुस्सा भड़क गया। सैकड़ों लोग एकत्र होकर हंगामा करने लगे और बाद में भीड़ ने मंजू वर्मा के घर जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

कैसे हुई वारदात?

बुधवार शाम छात्रा अपनी मां के साथ गांव के मेले में गई थी।भीड़ में मां-बेटी अलग हो गईं। रात तक घर न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की।गुरुवार सुबह विवाह भवन के पीछे पानी भरे खेत से शव बरामद हुआ।छात्रा के कपड़े अलग-अलग जगहों से मिले—अंडरगारमेंट्स विवाह भवन के पास और अन्य कपड़े मकई के खेत से।ये तथ्य इस आशंका को और मजबूत करते हैं कि वारदात के पीछे दुष्कर्म और हत्या की साजिश है।

Diarch GO

ग्रामीणों का आक्रोश और विरोध

छात्रा की मौत से गांव में आक्रोश फूट पड़ा।ग्रामीणों ने मंजू वर्मा के घर पर घेराव और प्रदर्शन किया।गुस्साई भीड़ ने उनके घर में खड़े वाहनों के शीशे तोड़ डाले।ग्रामीणों का आरोप है कि विवाह भवन में रहने वाले लोग पहले भी महिलाओं के साथ अभद्रता किया करते थे।स्थिति बिगड़ने पर एसपी मनीष और मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया।

पुलिस और जांच की कार्रवाई

एसपी मनीष ने पुष्टि की कि छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला और प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म और हत्या का प्रतीत हो रहा है।परिजनों के लिखित आवेदन पर FIR दर्ज की जाएगी।फॉरेंसिक और FSL टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया कि सुबह 6 बजे सूचना देने के बावजूद पुलिस ढाई घंटे देर से पहुंची और करीब 7 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

NSIT
Nsmch