LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar news - सेल्फी के शौख ने ली युवती की जान! तेज बारिश में गेंहू के ढेर के साथ ले रही तस्वीर, अचानक हो गया वज्रपात

Bihar news - मूसलाधार बारिश में गेहूं के ढेर के साथ सेल्फी लेने खेत की तरफ गई युवती आकाशीय व्रजपात का शिकार हो गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। बारिश में ली गई सेल्फी जीवन की अंतिम तस्वीर साबित हुई

Bihar news  - सेल्फी के शौख ने ली युवती की जान! तेज बारिश मे

Begusarai - बेगूसराय में सेल्फी का शौख  एक युवती के लिए जानलेवा साबित हुआ हैं। दरअसल सेल्फी के सौख के कारण एक युवती की ठनका से मौत हो गई हैं, यह घटना उस बक्त हुई जब युवती ठनका गिरने से कुछ बक्त पहले  गेंहू की ढेर के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त हो गई तभी आसमानी बज्रपात की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। यह सेल्फी उसके जीवन का आखिरी सेल्फी साबित हुई जिसकी जद  में उसकी बहन और माँ भी आ गई। 

घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी वार्ड नंबर नौ की हैं। मृतक की पहचान चेरियावरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी वार्ड नंबर नौ के रहने वाले सूरज सहनी की18 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में बहन शीतल कुमारी ने बताया की वो लोग घर में थे जबकि उनकी चाची और अन्य बहने खेत में गेहूं की कटी फसल को समेटने के लिए गए हुए थे। गेहूं की फसल को समेटने और ठंकने के बाद युवती गेहूं की बोझ के साथ सेल्फी लेने लगी।

 तभी ठनका के गिरने से जहाँ उसकी मौके पर मौत हो गई। वही उनकी चाची और दो बहने मामूली रूप से घायल हो गई। बृहस्पतिवार की शाम को घटी इस घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। वहीं इस मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।