LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime: घर पर नहीं थे नाना, बदमाशों ने 2 साल की नातिन को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट, घटना से इलाके में मच हड़कंप, विरोध में सड़क जाम

Bihar Crime: बिहार के मानोपुर में अपराधियों ने दो वर्षीय मासूम रीतिका कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

 Bihar criminals
Bihar criminals- फोटो : social media

Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के मानोपुर करजान टोल में बेखौफ अपराधियों ने दो वर्षीय रीतिका कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना न केवल पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला गई बल्कि एक बार फिर से बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर गई है।

रीतिका अपने नाना अमरजीत साह के घर आई हुई थी। शाम के समय कुछ अज्ञात अपराधी घर में घुसे और नाना की तलाश करने लगे। लेकिन नाना के घर पर नहीं होने के कारण, उन्होंने अपनी क्रूरता दिखाते हुए मासूम को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम

घटना के तुरंत बाद मानोपुर चौक पर ग्रामीणों ने टायर जलाकर भगवानपुर-समसा पीडब्ल्यूडी सड़क को जाम कर दिया।ग्रामीणों की मांग थी कि तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और सुरक्षा दिया जाए। इसके अलावा  क्षेत्र में स्थायी पुलिस कैंप की तैनाती हो। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की लेकिन लोगों का आक्रोश देर रात तक जारी रहा।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई: मंत्री व एसपी हुए सक्रिय

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने त्वरित जांच शुरू की।स्थानीय विधायक एवं खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि शंकर शर्मा, पंचायत सदस्य शशि वर्णवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद थे और पुलिस से त्वरित न्याय की मांग कर रहे थे।

NSIT
Nsmch