LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar news - केलाबाड़ी में मिला युवक का शव, रात में परिजनों से फोन पर कहा – घर आ रहा हूं, लेकिन...

Bihar news - केलाबाड़ी में मिला युवक का शव, रात में परिजनों
केलाबाड़ी से युवक का शव बरामद- फोटो : ajay shastri

Begusarai : जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी पंचायत एक अंतर्गत खरीदी केलाबाड़ी में शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद हुआ।युवक की पहचान खरीदी निवासी लक्ष्मी राम के 35 वर्षीय पुत्र डब्लू राम के रूप में हुई है। 

इस बाबत मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा शुक्रवार के सुबह में सूचना मिली थी कि केलाबाड़ी में एक अज्ञात युवक का शव है ।सूचना के आधार पर मटिहानी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची उन्होंने बताया कि खरीदी निवासी लक्ष्मी राम का पुत्र डब्लू राम गुरुवार को ही अपने घर से बाहर गया था। रात्रि लगभग 9:00 बजे उसके परिजनों ने मोबाइल पर उससे बात किया ।और उसने बताया कि घर आ रहा हूं । 

उसके बाद वह घर नहीं आया। परिवार के लोग बार-बार फोन करते रहे। परंतु वह कॉल रिसीव नहीं किया। शुक्रवार के सुबह जब बच्चे स्कूल जा रहे थे। तो देखा की केलाबाड़ी में शव पड़ा है। उसकी पहचान की गई तो शव डब्लू राम निकला। उन्होंने बताया कि मृतक के पैर में सर्प काटने जैसा प्रतीत होता है।डब्लू की मौत सांप के काटने से हुई है ।हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद खुलासा होगा। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

report - ajay shastri