LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

bihar news - ट्रैफिक के नियम बताने पर आगबबूला हुआ युवक, ट्रैफिक पुलिस जवान पर उठा दिया हाथ, वीडियो वायरल

bihar news - बिहार में पुलिस की वर्दी का खौफ अपराधियों से लेकर सामान्य लोगों में खत्म हो गया है। इसकी बानगी तब देखने को मिली, जब ट्रैफिक नियम बता रहे सिपाही पर युवक ने हाथ उठा दिया। इस दौरान युवक बार बार सिपाही को धमकी दे रहा था।

bihar news - ट्रैफिक के नियम बताने पर आगबबूला हुआ युवक, ट्रै
ट्रैफिक जवान पर उठाया हाथ- फोटो : अजय शास्त्री

begurasarai - बेगूसराय में ट्रैफिक जवान को उसे वक्त एक युवक को ट्रैफिक नियम कानून समझना महंगा पड़ गया। जब युवक ने ट्रैफिक जवान को जमकर पिटाई कर दी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक जमाल एक युवक को ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दे रहा था। तभी युवक आग बबूला हो गया और ट्रैफिक जवान के साथ मारपीट करने लगा। 

जानकारी के अनुसार युवक गलत दिशा से मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था तभी ट्रैफिक जवान ने उसे रोक कर ट्रैफिक नियमों को बताने का प्रयास किया इसी से नाराज होकर युवक ने ट्रैफिक जवान को पिटाई कर दी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से ट्रैफिक जवान के साथ युवक मारपीट कर रहा है। 

 इस घटना के संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय शंकर ने बताया है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसे वीडियो में देखा गया है कि मेरे ट्रैफिक जवान को एक युवक के द्वारा मारपीट की जा रही है। उन्होंने बताया है कि जब जवान से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि युवक रॉन्ग साइड से जा रहा था तभी उसको समझने का प्रयास किया लेकिन युवक आग बबूला होकर उलझ गया और मारपीट करने लगा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत युवक के खिलाफ नगर थाना में दे दी गई है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

रिपोर्ट - अजय शास्त्री