LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar news - अपनी जमीन-अपने घर के मालिक होंगे भूमिहीन परिवार, 561 गरीबों को लगान रसीद के साथ बांटा गया जमीन का पर्चा

Bihar news - 561 गरीब भूमिहीन परिवारों को सरकार ने अब उन्हें अपनी जमीन का मालिक बना दिया है। आज इन परिवारों को उनकी जमीन का पर्चा और लगान रसीद सौंपे गए, जिसके बाद इसन परिवार के लोगों के चेहर पर खुशी नजर आई।

Bihar news - अपनी जमीन-अपने घर के मालिक होंगे भूमिहीन परिवार
भूमिहीन को सौंपा गया जमीन का पर्चा।- फोटो : आशिष कुमार

Bettiah - प. चम्पारण के बगहा अनुमंडल सभागार मे अभियान बसेरा-2 अंर्तगत आज पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के द्वारा बगहा अनुमंडल क्षेत्र के 561 भूमिहीनों को वास हेतु भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा वितरण किया गया। सभी लाभुकों को भूमि आवंटन के पर्चा के साथ ही लगान रसीद संलग्न करके हस्तगत कराया गया। पर्चा वितरण कार्यक्रम में बगहा-1अंचल के 130, बगहा-2 अंचल के 138, रामनगर अंचल के 50, मधुबनी अंचल के 38, पिपरासी अंचल के 30, भितहा अंचल के 150 तथा ठकराहा अंचल के 257 भूमिहीनों को वास हेतु भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा प्रदान किया गया।

जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उपस्थित भूमिहीन परिवारों और अन्य लोगों  को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग किसी न किसी वजह से भूमिहीन हैं, लाचार हैं, ख़ुद ज़मीन ख़रीद नहीं सकते उन्हें 3 से 5 डिसमील ज़मीन देने का प्रावधान राज्य सरकार के द्वारा किया गया है। 

जिलाधिकारी ने कहा की पूर्व में इसी सभागार में इस क्षेत्र के 589 भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का पर्चा दिया गया था। पुनः आज 561 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए पर्चा दिया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में गरीब भूमिहीनों लोगों के पास ज़मीन नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। 

भूमि मिलने के बाद उन्हें इनका लाभ मिलेगा और अपने परिवार के साथ अपने घर में रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहले जो कठिनाइयां थी उसे लगातार प्रयास कर दूर कर लिया गया है। अब पर्चा में लाभुक का फोटो, खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी सब लिखा है। साथ ही उस भूमि की जमाबन्दी भी लाभुक के नाम पर सृजित कर दिया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

आशिष कुमार की रिपोर्ट