LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Begusarai News: बेगूसराय में बिहार दिवस समारोह में हंगामा,तृप्ति शाक्या और अपूर्व प्रियदर्शी के शो के दौरान जमकर चली कुर्सियां

Begusarai News: इंडियन आइडल हेमंत ब्रिजवासी की कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और फिर देखते ही देखते गांधी स्टेडियम संग्राम रैंक क्षेत्र में बदल गया ...

 बिहार दिवस
बिहार दिवस समारोह में हंगामा- फोटो : Reporter

Begusarai News: बेगूसराय में बिहार दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जयमंगलागढ़ महोत्सव का आयोजन गांधी स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा किया गया। लेकिन उस महोत्सव में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। इस मारपीट में कई दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए। जयमंगलागढ़ महोत्सव के दौरान देश के प्रसिद्ध गायक अपना प्रस्तुति दे रहे थे। तभी गांधी स्टेडियम में बैठने को लेकर दर्शन दीर्घा में हंगामा शुरू हो गया।

 देखते ही देखते कुर्सियां भी चलने लगी। दरअसल इंडियन आइडल हेमंत ब्रिजवासी की कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। और फिर देखते ही देखते गांधी स्टेडियम संग्राम रैंक क्षेत्र में बदल गया ।दोनों ही ओर से लोगों के द्वारा कुर्सियां फेंकी जाने लगी जिसमें दर्जनों कुर्सियां टूट गई और कुछ लोगों को चोटे भी आई ।हालांकि प्रशासन के द्वारा तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया गया ।जिससे कि जान माल की क्षति नहीं हुई। बिहार दिवस और जय मंगलागढ़ महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गांधी स्टेडियम में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

 जिसमें बीते शाम मशहूर भोजपुरी एवं अंगिका गायिका तृप्ति शाक्या और अपूर्व प्रियदर्शी एवं इंडियन आइडल हेमंत ब्रिजवासी का कार्यक्रम था और उसी के दौरान यह हंगामा हुआ है। बेगूसराय के सदर एसडीओ राजीव कुमार ने बताया है कि बीती रात कार्यक्रम के दौरान पीछे दर्शन दरगाह में कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट का वीडियो देखने को मिला। हालांकि जैसे ही पुलिस प्रशासन को सूचना मिली। वैसे ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराया। उन्होंने बताया है कि तीन दिवसीय कार्यक्रम बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित की गई थी जिसमें देश के कई नाम चिन्ह कलाकार शामिल हुए थे।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री