LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने 15 हज़ार के इनामी सहित दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने 15 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने 15 हज़ार के इनामी सहित द

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने 15000 रूपये के इनामी समेत दो कुख्यात अपराधी को हथियार, जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वही पकड़े गए अपराधी के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस,तीन मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी लोहिया नगर थाने की पुलिस ने आनंदपुर से की है। 

इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी 1 सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी मोस्ट वांटेड है। दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी इसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को लगी। लोहिया नगर थाने के पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया छापेमारी अभियान के तहत दोनों कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस तीन मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया है कि दोनों अपराधी पर कई संगीन मामले दर्ज है। इस दौरान डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि 15000 की इनामी अपराधी संजीत कुमार और को कुख्यात अपराधी समस्तीपुर जिले के रहने वाले अरुण कुमार है। दोनों मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। तभी इसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को लगी। लोहिया नगर थाना के पुलिस ने चेकिंग अभियान सहित छापेमारी की गई तो छापेमारी में दोनों अपराधी गिरफ्तार हुए। 

उन्होंने बताया है कि संजीत कुमार पर कई थाने में 10 से अधिक मामला दर्ज है। वहीं अरुण कुमार जो समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। उस पर पटना जिले में लूट डकैती हत्या समेत आधा दर्जन मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि संजीत कुमार पर बेगूसराय में 15000 का इनामी यह अपराधी था। यह लगातार पुलिस को धूल झोंककर फरार चल रहा था। फिलहाल यह दोनों अपराधी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस राहत की सांस ली है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट