LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शामिल अपराधी सहित चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शुमार अपराधी को गिरफ्तार किया है. वहीँ तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शामि
टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक टॉप टेन अपराधी समेत चार को कुख्यात अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा। वहीँ अपराधी के पास से तीन देसी कट्टा सहित 10 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि अलग-अलग घटनाक्रम में बेगूसराय पुलिस को टॉप टेन अपराधी हमारे जिले का कुमार यादव पकड़ा गया जो की हत्या लूट जैसे मामले में बहुत दिनों से फरार चल रहा था। 

इस मामले में पुलिस ने टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर टॉप 10 अपराधी कुमार यादव को बलिया से गिरफ्तार किया है। बतातें चले कि टॉप 10 अपराधी कुमार यादव पर लूट हत्या जैसे कई मामले दर्ज था। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि इसके अलावे डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा में पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई तो इस छापेमारी में भी एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एसपी मनीष ने बताया है कि अपराधी संतोष राय को भी पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

साथ ही एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में धनानंद अपराधी के द्वारा हथियार लेकर दहशत फैलाने का काम किया जा रहा था। तभी इसकी सूचना नावकोठी थाना पुलिस को लगी।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट