LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने 13 कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ वोटर कार्ड और बैंक पासबुक किया बरामद

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने 13 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीँ पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने 13 कुख्यात अपराधियों को
कुख्यात अपराधी गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के दौरान 13  कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उस अपराधी के पास से भारी मात्रा में हथियार एवं गोली सहित फर्जी वोटर कार्ड एवं बैंक का कागजात भी बरामद किया है। इस घटना के संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि आज गुप्त सूचना मिली थी की बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर 13 की संख्या में कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। 

इसी सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस, पटना पुलिस और स्पेशल टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी करने के दौरान अलग-अलग जगह से 13 को कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि यह सभी कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। उन्होंने बताया है कि इस अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल दो देसी कट्टा,15 जिंदा कारतूस तीन बाइक और भारी मात्रा में फर्जी वोटर आईडेंटिटी कार्ड एवं कई बैंकों का पासबुक भी पुलिस ने बरामद किया है। 

उन्होंने बताया है कि लोहे का कटर भी पुलिस ने बरामद किया है। इससे प्रतीत होता है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में सभी अपराधी एकत्रित हुए थे। इस दौरान एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जो भी अपराधी गिरफ्तार हुए हैं सभी अपराधी का आपराधिक इतिहास है। इस दौरान एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि सभी अलग-अलग जिले के रहने वाले है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट