LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, मुजफ्फरपुर के बाद बेगूसराय कोर्ट में केस दर्ज, सोमवार को सुनवाई

Bihar News: बेगूसराय जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी के न्यायालय में बलिया थाना के भगतपुर निवासी महेश पासवान के पुत्र परिवादी विकास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध परिवाद पत्र दाखिल किया है।

राष्ट्रगान का अपमान
नीतीश कुमार पर केस दर्ज- फोटो : Reporter

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बाद बेगूसराय जिला न्यायालय में, बलिया थाना के भगतपुर निवासी विकास पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी की अदालत में दायर इस मुकदमे में, विकास पासवान ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 3 के तहत मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 20 मार्च 2025 को एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान अपने साथ खड़े व्यक्ति से बातचीत की और उन्हें परेशान किया, जो राष्ट्रगान का अपमान है।

मुकदमे के अनुसार, विकास पासवान ने टाइम्स नाउ नवभारत चैनल और यूट्यूब पर प्रसारित वीडियो में मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को देखा, जिससे उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री का यह कृत्य देश के गौरव का अपमान है।

मुकदमा राष्ट्रगान के अपमान करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता के धारा 298, 352 राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम धारा 2, 3 के तहत दर्ज कराया गया है. पटना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री अभिवादन करने का आरोप लगा था

इस मामले में अदालत ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, और इसकी सुनवाई 24 मार्च को होगी।