LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Begusarai News:शहीद विवेक कुमार का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार,सुहागन बन के पत्नि ने दी विदाई, गम में डूबा परिवार

 Martyr last farewell
शहीद की अंतिम विदाई- फोटो : Reporter

Begusarai News: बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी भवानंदपुर निवासी सहदेव सिंह उर्फ साहो सिंह के बेटे विवेक कुमार, जो भारतीय सेना में कांस्टेबल थे, शहीद हो गए। शहीद विवेक कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। विवेक कुमार के शहीद होने से पूरे गांव में मातम छा गया है। विवेक कुमार भारतीय सेना में कांस्टेबल के पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात थे। एक सप्ताह पहले पानी गर्म करते समय गैस से आग लग गई, जिसमें कांस्टेबल विवेक कुमार बुरी तरह झुलस गए। उन्हें कोलकाता के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर रामदीरी गांव और विवेक के ससुराल नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव पहुंचते ही दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवेक कुमार की शादी लगभग चार साल पहले नयागांव निवासी गोपाल सिंह की बेटी से हुई थी। विवेक के एक बेटा और एक बेटी है। विवेक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विवेक कुमार एक होनहार लड़का था। उनके जाने से गांव में सन्नाटा पसर गया है।

Diarch GO

सोमवार की सुबह शहीद विवेक कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचते ही हजारों लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े और सभी की आंखें नम हो गईं। शहीद विवेक कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरा गांव 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। इसके बाद उन्हें प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर अंतिम विदाई दी गई।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री