LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Begusarai Accident:बेगूसराय में अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा,चार बारातियों की मौत, पांच लोग घायल

Begusarai Accident:बेगूसराय में अहले सुबह एक बड़े हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं...

Begusarai Accident
अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा,- फोटो : Reporter

Begusarai Accident: बेगूसराय में आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के खतोपुर चौक पर घटी।

जानकारी के अनुसार, खगड़िया की ओर से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेगूसराय की तरफ आ रही थी। चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण स्कॉर्पियो सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Diarch GO

स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक के निवासियों के रूप में हुई है।

NSIT
Nsmch

बताया जा रहा है कि सभी नौ लोग पहाड़ चक से बारात में गए थे और वापसी के दौरान यह दुर्घटना हुई। सभी लोग आपस में ग्रामीण और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री