LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Love Affair: बिहार की अजब-गजब लव स्टोरी! मजदूरी करने प्रदेश गया बेटा, मां ने बॉयफ्रेंड से करवा दी बहू की शादी, पढ़ें हैरान करने वाली खबर

बिहार के बेगूसराय से अजब-गजब लव स्टोरी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती के बीच अफेयर था।

Begusarai Love Affair
Begusarai Love Affair - फोटो : social media

Love Affair: बिहार के बेगूसराय जिले में हाल ही में एक प्रेम कहानी ने सबको चौंका दिया। यह कहानी है अपर्णा कुमारी और अमित कुमार पासवान की, जो जाति के भेद, सामाजिक बंदिशों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी अपने प्रेम को जिंदा रख सके।

अपर्णा कुमारी साह समाज से थीं और अमित पासवान समुदाय से। दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन अंतर्जातीय रिश्ते को परिजनों ने नकार दिया। इसके बाद अपर्णा की शादी किसी और युवक चंदन साह से करवा दी गई। विवाह के बाद अपर्णा को एक बेटा भी हुआ, लेकिन अमित की यादें दिल से नहीं मिट पाईं

Diarch GO

छुप-छुपकर मिलते रहे, फोन पर बात जारी रही

जब अपर्णा का पति दूसरे राज्य मजदूरी करने गया, तो वो अपने पहले प्यार से फिर मिलने लगीं।अमित भी बेगूसराय में ही एक होटल में काम करता था।फोन पर बातचीत, गुपचुप मुलाकातें, और मेला घूमना — धीरे-धीरे यह रिश्ता फिर से सामाजिक नजरों में आ गया।बुधवार की रात दोनों मेला देखने पहुंचे। वहां गांव वालों ने देख लिया और पकड़ लिया।पहले अलग-अलग कमरे में बंद किया गया। फिर गांव और परिवार वालों को बुलाया गया

अपर्णा ने साफ कह दिया कि वह अब भी अमित से ही प्यार करती है।गांव वालों ने भी जब दोनों का समर्पण देखा, तो अंत में उन्होंने समाज और संवेदनाओं के बीच प्रेम को चुना। स्थानीय मुखिया के घर के दरवाजे पर ही अपर्णा और अमित की गांव वालों और परिजनों की सहमति से विधिवत शादी करवाई गई।यह विवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब इस प्रेम कहानी की चर्चा गांव से लेकर शहर तक हो रही है।

NSIT
Nsmch