LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बेगूसराय में आधी रात को आग ने मचाया तांडव, धू-धूकर जले 2 दुकान, लाखों का नुकसान

Bihar News: बेगूसराय में आग का तांडव देखने को मिला है। जानकारी अनुसार 2 दुकान में आधी रात को भीषण आग लग गया। आग में लाखों के नुकसान होने की संभावना जताई गई है।

आग
Begusarai huge fire- फोटो : reporter

Bihar News: बेगूसराय में एक बार फिर से आग ने पूरी तरह तांडव मचाया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप की है। जहां आग लगने से दो दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। जिसमें तकरीबन 50 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टिया अनुमान लगाया जा रहा है की दुकान में लगे इनवर्टर के ब्लास्ट होने से आग लगी और एक किराना दुकान एवं एक किताब कॉपी की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। 

घर में सो रहे थे लोग तभी

बताया जा रहा है कि बीती रात जब लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे उसी वक्त अंबेडकर चौक के समीप शोरगुल शुरू हुआ। जब लोगों ने निकाल कर देखा तो गणेश किराना स्टोर एवं उनके भाई की किताब की दुकान में आग लगी हुई थी। आग इतनी भयानक थी की कुछ ही मिनट में आग में पूरी तरह दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा दुकान जलकर स्वाहा हो गया।

Diarch GO

लाखों का नुकसान 

स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन वह असफल रहे। तत्पश्चात अग्निशमन विभाग विभाग को घटना की सूचना दी गई तब मौके पर पहुंचकर पांच दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट