LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Begusarai thunderstorm: बेगूसराय में ठनका गिरने से तीन की मौत, कई घायल, किसानों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

बेगूसराय में अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए घटनाओं का पूरा विवरण और किसानों की चिंता।

Begusarai thunderstorm: बेगूसराय में ठनका गिरने से तीन की मौ
Begusarai thunderstorm- फोटो : freepik

 Begusarai thunderstorm: बिहार के कई जिलों में अप्रैल माह में ही तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, लेकिन बेगूसराय में मौसम ने अचानक करवट ली। बुधवार (9 अप्रैल) की अहले सुबह तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात ने जिले में मातम ला दिया। जहां एक ओर बारिश ने राहत दी, वहीं तीन लोगों की जान ले ली और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेगूसराय में स्थित भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बुजुर्ग आदमी घायल हो गया। ये घटना उस वक्त हुआ, जब संजू देवी नाम की महिला गेहूं काटने गई थीं। उस दौरान उसके साथ तीन लड़कियां भी मौजूद थी। हालांकि, उस बीच बिजली गिरने से 12 वर्षिय अंशु कुमारी पुत्री राम कुमार सदा की मौत हो गई। हादसे में आंचल और मुस्कान की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Diarch GO

बलिया थाना क्षेत्र स्थित भगतपुर पंचायत, वार्ड नंबर 4 में खेत में काम कर रहे दंपति पर बिजली गिर गई। हादसे में  विराल पासवान की मौत हो गई, जबकि पत्नी जितनी देवी गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों खेत में भूसा उठा रहे थे, तभी हादसा हुआ था। तीसरी मौत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोला बहियार में हुई, जब खेत में फसल देखने जा रहे पंकज महतो (45) की ठनका गिरने से मौत हो गई। इन सभी घटनाओं में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारिश की मार: खेतों में पड़ी अधकटनी फसल

बेगूसराय जिले में बारिश का असर केवल जान-माल तक सीमित नहीं रहा। किसानों की अधकटनी गेहूं फसल अभी भी खेतों में पड़ी थी, और इस समय हुई बारिश ने उनके लिए नया संकट खड़ा कर दिया है। जिले में 50% गेहूं कटाई भी पूरी नहीं हुई है।तेज बारिश और पत्थर की वजह से फसल सड़ने और नुकसान का खतरा बढ़ चुका है। किसानों ने प्रशासन से आपदा राहत और मदद की मांग की है।

NSIT
Nsmch