LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Begusarai News: गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा-डबल इंजन की सरकार में बिहार का हो रहा है विकास

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार भी आ रहे हैं, जहां से वह किसान सम्मान राशि किसानों को देंगे। ...

Giriraj Singh
गिरिराज सिंह का विपक्ष पर हमला- फोटो : Reporter

Begusarai News: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भागलपुर आएंगे। प्रधानमंत्री पूर्णिया में हवाई अड्डा पर उतरेंगे और वहां से हेलीकाप्टर से 1 बजकर 30 मिनट पर भागलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार भी आ रहे हैं, जहां से वह किसान सम्मान राशि किसानों को देंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के संदर्भ में कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार में उल्लेखनीय विकास कर रही है। 

प्रधानमंत्री 24 तारीख को भागलपुर आ रहे हैं, और बेगूसराय के सांसद के रूप में यहां के मतदाता उनसे मिलने जाएंगे। यह स्वाभाविक है कि जब डबल इंजन की सरकार है, तो बिहार में जो विकास हो रहा है, जैसे सड़कें, पुल, पुलिया, गंगा नदी पर 17 पुल, रिफाइनरी और फर्टिलाइजर, ये सभी प्रधानमंत्री के प्रयासों का परिणाम हैं। इसलिए प्रधानमंत्री का आगमन महत्वपूर्ण है, और निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार बिहार में आगे भी विकास करती रहेगी।

Diarch GO

 इस दौरान पप्पू यादव द्वारा धीरेंद्र शास्त्री पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री एक प्रतिष्ठित संत हैं, और इस संदर्भ में शब्दों का चयन समझदारी से किया जाना चाहिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर भी चर्चा हुई।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री