LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Begusarai Fire: बेगूसराय में इथेनॉल से भरी टैंकर में लगी भयंकर आग, मची अपरातफरी, चालक कूदकर बचाई अपनी जान

Begusarai Fire: बेगूसराय में NH-122 पर बड़ा हादसा टल गया। एथेनॉल लोड टैंकर में एकाएक आग लग गई।स्थानीय लोगों के प्रयास और दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Begusarai Fire
बड़ा हादसा टला- फोटो : Reporter

Begusarai Fire:बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एनएच 28 के किनारे खड़े एक तेल टैंकर में भयंकर आग लग गई। आग को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े।

इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। एक ट्रक को बचाने के चक्कर में जब तेजी से ब्रेक लगाया तो गियर बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गाड़ी रोकी और गाड़ी में मौजूद फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड और डायल-112 को सूचना दी।

इसी बीच, किसी ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी और बछवारा थाने को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद, अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।

सौभाग्य से, किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है है। दलकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया  घटना बछवारा थाना क्षेत्र के झमटिया ढाला की है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री