LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बेगूसराय में जमीन विवाद ने ले ली 5 साल के मासूम जान! दबंगों ने कील ठोंककर उतारा मौत के घाट, शव को मां की गोद में सौंप कहा – 'लो, मर गया तुम्हारा बच्चा'

बेगूसराय के चकबल्ली गांव में जमीन विवाद के चलते 5 वर्षीय गोलू की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को मां की गोद में डालकर कहा – 'लो! मर गया तुम्हारा बेटा'।

Begusarai news
Begusarai news- फोटो : freepik

Begusarai news: बिहार के बेगूसराय जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चकबल्ली गांव, वार्ड-14, रिफाइनरी थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय मासूम की जमीन विवाद के चलते निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी पक्ष की महिला ने बच्चे का शव मां की गोद में डालते हुए कहा – "लो! तुम्हारा बेटा मर गया।"

इस वीभत्स हत्या से गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

कौन था मृतक और क्या है विवाद की वजह?

मृतक की पहचान गोलू कुमार (उम्र: 5 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चकबल्ली गांव निवासी अनमोल सिंह का इकलौता पुत्र था। परिवार का आरोप है कि उनका बालकृष्ण सिंह के परिवार के साथ दो कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो कोर्ट में लंबित है।

धमकी पहले से दी गई थी

गोलू की मां रिंकू देवी ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही बालकृष्ण सिंह के परिवार ने धमकी दी थी कि या तो अनमोल सिंह को मार देंगे या उसके बेटे गोलू को। घटना के दिन गोलू केवल 10 रुपये लेकर बिस्किट लेने दुकान गया था, लेकिन कुछ ही देर में उसकी लाश लौट आई।

NSIT
Nsmch

हत्या की क्रूरता: सिर में कील ठोंकने का आरोप

रिंकू देवी का आरोप है कि उनके बेटे की सिर में कील ठोंककर हत्या की गई है। हत्या के बाद बालकृष्ण सिंह के घर की महिला ने गोलू का शव लाकर उनकी गोद में रख दिया और कहा – "लो, मर गया तुम्हारा बच्चा।" यह न केवल हत्याकांड है बल्कि निर्ममता और मानसिक क्रूरता की पराकाष्ठा है।परिवार वालों का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से खून में लथपथ था और उसके सिर से गहरी चोट के निशान थे, जो किसी धारदार वस्तु या हथौड़े जैसी चीज से दिए गए प्रतीत हो रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा

रिफाइनरी थानाध्यक्ष अमरजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है। ग्रामीणों और परिवार का मांग है कि आरोपियों को त्वरित न्याय के तहत गिरफ्तार कर फांसी दी जाए।