LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार के BDO, CO और दारोगा समेत 27 लोगों पर केस दर्ज, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में BDO, CO और दारोगा समेत 27 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इन सभी आरोपियों पर गंभीर आरोप लगे हैं..आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है....

बिहार पुलिस
बीडीओ, सीओ दारोगा सहित 27 पर केस दर्ज- फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के बेगूसराय से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां BDO,CO और दारोगा सहित 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में अब पुलिस जांच में जुटी है। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार दलित समुदाय के लोगों पर हमले, घर उजाड़ने और लूटपाट के आरोप में बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष समेत 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) अदालत के आदेश पर यह एफआईआर 24 अप्रैल को साहेबपुरकमाल थाने में दर्ज की गई।

बीडीओ, सीओ, दारोगा सहित 27 लोगों की जान

साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर गांव के रहने वाले पीड़ित हरिलाल सदा ने अपनी शिकायत में कई अधिकारियों और ग्रामीणों को आरोपी बनाया है। नामजद आरोपियों में बीडीओ राजेश कुमार रंजन, सीओ सतीश कुमार, दारोगा राकेश कुमार गुप्ता और सीआई अखिलेश राम के अलावा गांव के कई स्थानीय लोग शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, 5 जून 2023 को नासीर उद्दीन, सदाब उर्फ पिंटू चौधरी, फातमा खातून, गुलाब हसन समेत अन्य आरोपी हथियारों, ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन के साथ पंचवीर गांव के वार्ड-6 में पहुंचे। 

दलित समुदाय के साथ मारपीट

आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं। मुसहर समुदाय के करीब 100 परिवारों को धमकाया, उनके घरों को ध्वस्त किया और सामान लूटकर ट्रैक्टर पर लादकर ले गए। विरोध करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट की गई। एफआईआर में यह भी आरोप है कि कुछ लोगों ने हमले का वीडियो बनाने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपियों ने उन्हें पीटा और उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए या तोड़ दिए। फिर भी कुछ मोबाइल में घटना के फोटो और वीडियो अब भी मौजूद हैं।

जांच में जुटी पुलिस

थाना कांड संख्या 116/25 के तहत आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 147, 148, 149, 166, 452, 379, 380, 307, 323, 427, 436, 354, 354(बी), 34 और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल इस घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया है और पीड़ित परिवारों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

NSIT
Nsmch