LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Accident In Begusarai: बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में कोहराम

कंकौल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला
मौत से मातम- फोटो : Reporter

Accident In Begusarai: बेगूसराय में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मटिहानी थाना के एक प्राइवेट चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल के पास हुई। मृतक चालक की पहचान खम्हार गांव के रहने वाले सिकंदर पासवान के पुत्र निकेश कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि निकेश कुमार मटिहानी थाना में प्राइवेट चालक के रूप में कार्यरत था। बीती रात वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मटिहानी थाना ड्यूटी करने जा रहा था। तभी कंकौल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।निकेश की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री