LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Begusarai Crime News: वायरल होने का चक्कर, लड़की के गेटअप में बनाता था रील्स, 10वीं के छात्र ने इस कारण ले ली अपनी जान

लड़का सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर लड़की के रूप में प्रस्तुत होता था। उसके परिजनों ने बताया कि वह बहुत अच्छा बच्चा था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, और जब तक हम घर पहुंचे, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

 Begusarai boy who making reels by make girl
वायरल होने का चक्कर- फोटो : Reporter

Begusarai Crime News: बेगूसराय में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है.

मृतक छात्र की पहचान शंभू पंडित के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अंकित इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लड़की के भेष में रील्स बनाता था.

छात्र लड़की के भेष में इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर रिल्स बनाकर डालता था। और काफी छात्र का फॉलोअर्स था। इंस्टाग्राम पर 4 हजार फॉलोअर्स था। जबकि यूट्यूब पर 10 हज़ार सब्सक्राइबर था। वही फेसबुक पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स था। छात्र अंकित कुमार लगातार लड़की के भेष में रिल्स बनाकर अपलोड करके अपने गांव में फेमस हुआ था। शनिवार को रील्स बनाकर घर लौटने पर उसकी मां ने उसे डांटा, जिससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली.

अंकित के सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.नयागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार का इंस्टाग्राम आईडी 'रानी एक्टर' के नाम से प्रसिद्ध था। बताया गया है कि मरने से पहले अंकित कुमार ने 2 घंटे पहले एक लड़की के रूप में आकर रिल्स बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड किया था। उसने रिल्स में यह सच बताने के लिए कहा था कि जिसे उसने पहली बार प्यार किया था, उसका नाम का पहला अक्षर क्या था। इसी वाक्य के साथ उसने अपनी अंतिम रिल्स बनाई थी। इस छात्र की आत्महत्या के बाद गांव में यह विषय काफी चर्चा का कारण बन गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री