LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Begusarai Accident: बारात जा रही मिनी बस का तेज रफ्तार दूध टैंकर से जोरदार टक्कर, चार की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Begusarai Accident: बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,जहां बारात लेकर जा रही मिनी बस और तेज रफ्तार दूध टैंकर की जोरदार भिडंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Begusarai Accident
सड़क हादसे में 4 की मौत- फोटो : Reporter

Begusarai Accident: बेगूसराय में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक मिनी बस और एक दूध टैंकर की टक्कर में चार लोगों की जान चली गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। यह हादसा बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतकों की पहचान आदित्य कुमार, सौरभ कुमार, गौरव कुमार और अमन कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर प्रखंड के काजी रसलपुर विकास गांव से बारात समस्तीपुर के देसुआ गांव जा रही थी। तभी बछवाड़ा के पास एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने मिनी बस को टक्कर मार दी, जिससे मिनी बस सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Diarch GO

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, मिनी बस पर 30 लोग सवार थे। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया है। बछवाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दूध टैंकर का चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। फिलहाल टैंकर और मिनी बस को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री