LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Begusarai Crime:बेगूसराय में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बर्बर पिटाई से मौत, शव लेकर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Begusarai Crime: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर 24 वर्षीय मोहम्मद तारीफ की पिटाई से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। जानिए पूरी घटना।

Begusarai Crime:
लव अफेयर के चक्कर में युवक की मौत- फोटो : social media

Begusarai Crime: बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में एक 24 वर्षीय युवक मोहम्मद तारीफ को प्रेम प्रसंग के संदेह में पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया। ये घटना 9 जून 2025 की है। हालांकि, इलाज के दौरान युवक मोहम्मद तारीफ की मौत 7 जुलाई 2025 को हो गई। मामले को लेकर कर्पूरी स्थान चौक पर शव रखकर सड़क जाम किया गया।

पीड़ित परिवार का बयान: पहले अगवा किया गया, फिर छत से फेंका गया

मृतक की मां रोजी खातून ने 11 जून को सिंघौल थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि 9 जून की शाम मोहम्मद टूना और अरसे आलम मेरे बेटे को बुलाकर ले गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो हमने खोजबीन शुरू की। अगले दिन बेटा अधमरी हालत में छत से फेंका हुआ मिला। घायल तारीफ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार 7 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का आक्रोश: 'पुलिस ने पैसे मांगे, कार्रवाई नहीं की'

तारीफ की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ कर्पूरी स्थान चौक पर सड़क जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि FIR देने के बाद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। उल्टे परिजनों से घूस की मांग की गई। घायल अवस्था में मिलने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

पुलिस का पक्ष: संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया था युवक

सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मोहम्मद तारीफ को संदिग्ध हालात में किसी और के घर में पकड़ा गया था, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई। मां के बयान पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch