LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Shivling found during excavation: महाशिवरात्रि से पहले दिखा सांप, फिर खुदाई में मिला शिवलिंग... दर्शन-पूजन के लिए उमड़े लोग

Shivling found during excavation: बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के परना पंचायत के वार्ड नंबर 9 में खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला है। इस खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़े हैं।

Shivling found during excavation
महाशिवरात्रि से पहले मिला शिवलिंग- फोटो : Reporter

Shivling found during excavation: महाशिवरात्रि से कुछ दिन पहले, बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के परना पंचायत के वार्ड नंबर 9 में खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला है। इस खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़े हैं।

दरअसल, गांव के जंगलों में स्थानीय लोगों ने जमीन पर एक सांप को देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां खुदाई शुरू कर दी। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से एक शिवलिंग मिला।

Diarch GO

गांव में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद गांव के घर-घर से लोग शिवलिंग की पूजा-पाठ करने के लिए उमड़ पड़े। दूर-दूर से भी श्रद्धालु आकर शिवलिंग की पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय के स्थानीय महेंद्र महतो ने बताया कि शनिवार (22 फरवरी) की शाम 7 बजे वह अपनी दिनचर्या पर निकले ही थे, तभी उन्होंने गांव में एक जगह जमीन पर एक काला सांप देखा। इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी, तो काफी संख्या में इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने वहां से सांपों को हटाने के बाद जमीन के अंदर खुदाई करनी शुरू कर दी। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से एक शिवलिंग मिला। शिवलिंग मिलने के बाद से गांव में भोले बाबा के भक्त पूजा-पाठ के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री