LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार में दीवार गिरने से 7 साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bihar News: बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र के महना मोड़ पर बीती रात दीवार गिरने से 7 वर्षीय अभिराज की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। पुलिस व प्रशासन के आश्वासन के ब

Bihar News: बिहार में दीवार गिरने से 7 साल के मासूम की मौत,

बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र के महना मोड़ के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सात वर्षीय अभिराज कुमार की दीवार गिरने से मौत हो गई। मृतक महना के तुलसीपुर वार्ड-6 निवासी विकास कुमार का पुत्र था। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे की मांग पर किया सड़क जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही बरौनी रिफाइनरी थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

प्रशासन की पहल के बाद माने लोग

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। इस मौके पर मटिहानी विधायक प्रतिनिधि वीरेश कुमार, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, जिला पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार, महना मुखिया शंकर कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

इलाके में शोक की लहर

इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पहले से ठोस कदम उठाने चाहिए।

NSIT
Nsmch