LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Begusarai News: पुलिस पिटाई से गुस्साए लोगों ने एनएच 31 किया जाम, उग्र भीड़ ने घंटों किया हंगामा

Begusarai News:पुलिस द्वारा एक ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया।

blocked NH 31
पुलिस पिटाई से गुस्साए लोगों ने एनएच 31 किया जाम- फोटो : Reporter

Begusarai News: बेगूसराय में  उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिस द्वारा एक ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया। घंटों तक सड़क जाम और हंगामे के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के समीप एनएच 31 पर शनिवार को हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कैदी वाहन ने एक ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को वाहन से नीचे उतारा और सड़क पर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक ड्राइवर की बेवजह पिटाई पुलिस की गुंडागर्दी का उदाहरण है। पिटाई से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने एनएच 31 को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।घटना की सूचना पर नगर थाना और लोहिया नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और घायल चालक को तत्काल बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं बेगूसराय में आम हो गई हैं, जहां पुलिस बेवजह आम नागरिकों से मारपीट करती है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति सामान्य कर दी गई है, लेकिन लोगों में अब भी नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री