LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Road Accident : बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. महिला अपने पति के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान यह घटना हो गया....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार
महिला की मौत - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। मिली जानकरी के मुताबिक एक बाइक सवार पति-पत्नी अपने घर को जा रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी है। जिसके कारण महिला बाइक से नीचे गिर गई। जिसके बाद अज्ञात वाहन उक्त महिला को  रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ मौके पर पति चीत्कार मार मार कर रोने लगा। 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के SH55 हरदिया राजौरा चौक की बताई जा रही है। . उक्त बाइक चालक बेगूसराय से मंझौल अपने गांव पत्नी को ले जा रहा था। इसी बीच अचानक हरदिया चौक के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने पहले ठोकर मार दिया । जिसके कारण महिला नीचे गिर गई। उक्त वाहन महिला को रौंदते हुए फरार हो गया। जिस कारण महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Diarch GO

घटना की खबर सुनते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची । आनन फानन में  उक्त महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहाँ डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान मंझौल गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी पार्वती देवी पति संजीत शाह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट