LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Mock Drill: भारत पाक तनाव के बीच बिहार के 6 शहरों में होगा ब्लैक आउट, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mock Drill: भारत पाक के बीच उपजे तनाव को लेकर देश में कई शहरों के साथ बिहार के भी छः शहरों में ब्लैक आउट का ऐलान किया गया है. इसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी है......पढ़िए आगे

Mock Drill: भारत पाक तनाव के बीच बिहार के 6 शहरों में होगा ब
बिहार में ब्लैक आउट - फोटो : BALMUKUND

BEGUSARAI : भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर किये जा रहे मॉकड्रिल के तहत बेगूसराय जिले में तैयारियां तेज हो गई है। 7 मई को शाम 7 बजे बेगूसराय और बरौनी शहर में 15 से 20 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा। इससे कुछ मिनट पहले सायरन भी बजेगा। यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा को लेकर किया जा रहा है। बेगूसराय जिला प्रशासन केंद्र सरकार के आदेश पर इसकी तैयारी में जुटा है।

जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने कारगिल विजय भवन में प्रेस वार्ता में बताया कि बेगूसराय बिहार का महत्वपूर्ण औद्योगिक जिला है। यहां उद्योग, रेलवे जंक्शन और घनी आबादी वाले इलाके हैं। इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह मॉकड्रिल जरूरी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ब्लैकआउट के दौरान बिजली ग्रिड से लाइट काटी जाएगी। शहर में पूरी तरह अंधेरा रहेगा। आम लोगों से अपील की गई है कि वे घरों की भी लाइट न जलाएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी सायरन के लिए एम्बुलेंस, रिफाइनरी और अन्य जरूरी  सायरन गाड़ी लगाए जाएंगे।  ताकि एक साथ पूरे बेगूसराय और बरौनी शहर में सायरन बज सके। इसके लिए ब्लूप्रिंट  भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल के दौरान घबराने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ इमरजेंसी सिचुएशन का अभ्यास है। सरकार के निर्देश पर देश के सभी जिलों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। बेगूसराय को तीसरे ग्रुप में रखा गया है। वही एसपी मनीष कुमार ने कहा कि यह मॉकड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बेगूसराय और बरौनी के लोग लाइट बंद रखकर प्रशासन का सहयोग करें।

वहीँ कटिहार में भी इसकी तैयारी को लेकर डीएम मनेष कुमार मीणा और एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कल शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक मॉक ड्रिल किया जाएगा। जिसमें सायरन बजते ही सभी लोगों को घर की सभी तरह के लाइट बंद कर अंधेरा करते हुए इस मॉक ड्रिल में सहयोग करने की अपील किया गया है। युद्ध के स्थिति में एयर स्ट्राइक के दौरान किस तरह से खुद को और देश को सुरक्षित रखा जा सके। इसको लेकर सरकार के निर्देश पर यह मॉक ड्रिल किया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील किया है।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से बालमुकुन्द और कटिहार से श्याम की रिपोर्ट