LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बेगूसराय में युवक की हत्या कर अपराधियों ने खेत में फेंका शव, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime News : बेगूसराय में युवक की हत्या कर अपराधियों न

BEGUSARAI : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।  इसी कड़ी में अपराधियों ने पीट पीट कर एक युवक की हत्या कर दी और हाथ पैर बांधकर लाश को खेत में फेंक दिया। घटना बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र के तिलरथ गांव की बताई जा रही है, जहाँ खेत में बंद बोरे में लाश पुलिस ने बरामद किया है।  

लाश मिलने से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई है। वहीं दलबल के साथ बेगूसराय के पुलिस कप्तान मनीष, डीएसपी सदर 1 सुबोध कुमार सिंह, डीएसपी साइबर मोहम्मद इमरान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे।  

हालाँकि शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट