LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Begusarai News:बेगूसराय में फर्जी क्लीनिक पर चला प्रशासन का डंडा,कई को सील करने का आदेश, कई खामियां हुईं उजागर

Begusarai News:बेगूसराय में अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने वाले पर जिला प्रशासन का लगातार कार्रवाई चल रही है। ..

Begusarai News:बेगूसराय में फर्जी क्लीनिक पर चला प्रशासन का
फर्जी क्लीनिक पर चला प्रशासन का डंडा- फोटो : Reporter

Begusarai News:बेगूसराय में अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने वाले पर जिला प्रशासन का लगातार कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर जिला प्रशासन के द्वारा अवैध तरीके से निजी क्लीनिक चलाने वाले पर कार्रवाई की है। जिसमें कई निजी क्लीनिक को सील कर दिया गया है।

 आपको बताते चले कि तेघरा थाना क्षेत्र के तेघड़ा बाजार में अवैध रूप से बगैर उपयुक्त संसाधन एवं चिकित्सक के चल रहे तीन निजी क्लिनिक एवं एक अल्ट्रासाउंड केंद्र को डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला के निर्देश पर तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बीडीओ तेघड़ा राकेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण सिंह एवं थानाध्यक्ष तेघड़ा अमलेश कुमार की उपस्थिति में सील कर दिया गया। 

Diarch GO

इस कार्रवाई से जहां एक ओर तेघड़ा अनुमंडल के निजी क्लिनिक संचालक में हड़कंप मचा है। वहीं लोगों के बीच इस कार्रवाई की सकारात्मक चर्चाएं हो रही हैं। छापेमारी के दौरान तेघड़ा अनुमंडल मुख्यालय के सामने कई माह से संचालित आरोग्यम उपचार केंद्र, उज्ज्वल जीवन हॉस्पिटल एवं शाहिद अकबरी उर्फ मिस्टर द्वारा संचालित क्लिनिक को सील किया गया। वहीं, प्रिंस मेडिकल दुकान को भी बंद कराया गया। एसडीओ ने फोन पर ड्रग्स इंस्पेक्टर को बुलाकर जांच का आदेश दिया। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक तेघड़ा के सामने संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र की भी जांच की गयी. जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी सील कर दिया गया. वहीं, इस दौरान तीन निजी क्लिनिक एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कार्यरत कर्मी भी नियामक के विपरीत पाये गये.

 इस दौरान एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि तेघड़ा अनुमंडल में सरकार और प्रशासन द्वारा निर्गत नियमावली के विपरीत कई निजी अस्पताल, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे एवं जांच घर चलाये जाने की सूचना है। इस क्रम में देखा गया है कि कई मरीज उचित चिकित्सा एवं गलत जांच रिपोर्ट के कारण मरीज गलत इलाज के शिकार हो जाते हैं। डीएम के निर्देश पर क्षेत्रवार कार्रवाई की जायेगी। गलत तरीके से क्लिनिक व अन्य जांच केंद्र चलाने वाले संचालक बख्शे नहीं जायेंगे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री