LATEST NEWS

Bihar News : मॉर्निंग वाक के दौरान शौचालय की टंकी में गिरी महिला, युवक की तत्परता से बची जान, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bihar News : बिहार के बेगूसराय में मॉर्निंग वाक के दौरान एक महिला शौचालय की टंकी में गिर गयी. हालाँकि युवक की तपरता से उसकी जान बच गयी. जख्मी हालत में महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : मॉर्निंग वाक के दौरान शौचालय की टंकी में गिरी म
शौचालय की टंकी में गिरी महिला - फोटो : AJAY SHASHTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में मोर्निंग वाक के दौरान 25 फिट गहरे शौचालय टंकी में गिरी महिला को युवक ने जान पर खेलकर बचा लिया। हालाँकि अभी भी महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है और स्थानीय पीएचसी में उसका इलाज जारी है। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव वार्ड नंबर 7 की है।  बताया जा रहा है कि महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी क्रम में  25 फीट गहरे शौचालय टंकी बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई।  

महिला की पहचान संतोष पोद्दार की पत्नी सोनी देवी (45) के रूप में हुई है। अपने घर से रोज की तरह वह सुबह टहलने निकली थी। इसी क्रम में अंधेरा होने के कारण गांव के ही दिनेश चौरसिया के घर के पास शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। बताया जा रहा है कि गड्ढा हाल ही में खोदा गया था। उसमें एक दिन पहले ही सीमेंट का पाट डाला गया था, रविवार यानी आज  मिस्त्री आकर उसे ढंकने वाला था। लेकिन इससे  पहले ही हादसा हो गया। महिला के गिरते ही शोर मचा। आसपास के लोग दौड़े। रस्सी और सीढ़ी मंगाकर काफी देर तक खड़े रहे। गड्ढा गहरा होने के कारण लोग उतरने से डर रहे थे।

इसी बीच गांव के महेंद्र पोद्दार के बेटे मनीष कुमार ने साहस दिखाया। वह सीढ़ी के सहारे गड्ढे में उतरा और महिला को किसी तरह बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही जिला पार्षद अमित देव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित निकाला गया है। एसडीओ को सूचना दी गई है।  महिला को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया है। उसकी हालत फिलहाल  स्थिर बताई जा रही है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट