LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Love,Sex or Dhokha : लड़के के प्यार में युवक ने कराया लिंग परिवर्तन, फिर प्रेमी पर लगाया धोखा देने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Love,Sex or Dhokha : बिहार में एक युवक का अनोखा कारनामा सामने आया है. जहाँ वह युवक एक लड़के के प्यार में इस कदर पागल हुआ की उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया. अब उसने अपने प्रेमी पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है....पढ़िए आगे

Love,Sex or Dhokha : लड़के के प्यार में युवक ने कराया लिंग पर
प्यार के लिए लिंग परिवर्तन - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक लड़का एक लड़के के प्यार में इतना दीवाना हो गया कि वह अपना लिंग परिवर्तन करा कर लड़की बन गया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली। लेकिन इस प्रेम कहानी का अंत दुखद हुआ। लड़की आज न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकर खाती फिर रही हैं। प्रेमी पर आरोप हैं कि उसने अपनी प्रेमिका का शरारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के बाद एक बार उसे छोड़ दिया। अब आरोपी दूसरे किन्नर को अपना दिल दे बैठा। वह अपनी प्रेमिका (जो पत्नी बन चुकी है) को जान मारने की धमकी दे रहा हैं. जिसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस से की हैं। पूरा मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की सन्नी उर्फ मरिया यादव एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं. जिसकी दोस्ती साल 2017 में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बाबूबरही गावं रहने वाले पीयूष यादव से हुई। धीरे धीरे यह दोस्ती कब प्यार में बदल गया। दोनों को ही पता नहीं चला। दोस्ती के प्यार में बदलते ही दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे महसूस करने लगे। चुकी दोनों लड़का थे। इसलिए पति-पत्नी के रूप में इसे सामाजिक मान्यता नहीं मिल पाती, तो पीयूष यादव के कहने पर साल 2019 में सन्नी उर्फ मरिया यादव ने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। दोनों साथ रहने लगे और 2021 में गोरखपुर से कोर्ट मैरिज शादी कर ली। 

सन्नी का आरोप है कि इस बीच वह लड़के का सारा खर्च उठाती और ढेर सारा उपहार के साथ पीयूष की आर्थिक मदद भी करती थी। इस बात की जानकारी सन्नी और पीयूष यादव के परिवार के लोगों को भी थी। यह सिलसिला साल 2024 के नवम्बर महीने तक चला। इस बीच पीयूष यादव के कहने पर सन्नी ने अपने खर्चे पर पीयूष को कलकत्ता भेजा। तभी से पीयूष वहां ड्राइविंग का काम करने लगा। इस बीच उसकी मुलाकात सुमन नामक किन्नर से हुई। इसके बाद पीयूष यादव सन्नी को छोड़कर सुमन किन्नर के प्यार में पड़ गया। 

Diarch GO

मरिया यादव का आरोप है कि इस बीच पीयूष यादव उसको बरगलाता रहा और ऐसी किसी बात से इंकार करता रहा। बाद में सबकुछ सामने आते ही पीयूष और सन्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। जिसके बाद पीयूष ने सन्नी का नंबर ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से फोन करने पर पीयूष ने सन्नी को जान मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद सन्नी ने साहेबपुरकमाल थाना में प्रमाण के साथ आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाया। वहीं, घटना के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीयूष यादव की तलाश में उसके गावं गई। जहां वह फरार हो चूका है। वहीं, पीयूष यादव के परिवार के लोग दोनों के रिश्ते पर बोलने से इंकार कर दिया।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट