LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News : बेगूसराय में मटकोर के दौरान बोतल में पटाखा फोड़ने से 7 बच्चे हुए जख्मी, शादी की खुशियां मातम में बदली

Bihar News : बेगूसराय में मटकोर के दौरान कुछ बच्चों द्वारा बोतल में पटाखा भरकर विस्फोट किए जाने से सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी......पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में मटकोर के दौरान बोतल में पटाखा फोड़
सात बच्चे हुए जख्मी - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : जिले के गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र स्थित सोनमा गांव में शादी समारोह के दौरान मटकोर की रस्म अचानक बड़े हादसे में बदल गई। मंगलवार रात करीब आठ बजे बोतल में पटाखा भरकर विस्फोट किए जाने से सात बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा तफरी और चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार सोनमा वार्ड संख्या आठ निवासी बैद्यनाथ पाल के पुत्र रोशन कुमार के मटकोर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। रस्म के दौरान पटाखे छोड़े जा रहे थे। इसी बीच कुछ बच्चों ने बोतल में पटाखा भरकर उसमें विस्फोट कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि बोतल के शीशे के टुकड़े चारों तरफ फैल गए। पास में मौजूद बच्चे इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। बाद में कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।

घायलों में सोनमा गांव की वर्षा कुमारी, राजनंदनी, शिवानी कुमारी और गुंजन कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा हसनपुर थाना क्षेत्र के भैट्ठाबन गांव निवासी रेखा, सहरसा निवासी बादल कुमारी और सलौना निवासी पिंकी भी घायल हुई हैं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी समारोहों में लापरवाही से पटाखे जलाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट