LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत,मरने वालों में 2 सगे भाई

बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत,मरने वालों में 2 सगे
बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत,मरने वालों में 2 सगे भाई- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के बेगूसराय में नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, चार लोगों को समय रहते हुए डूबने से बचा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार खोदवंदपुर थाना क्षेत्र के नुरुल्लाहपुर गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में बुधवार को कई लोग नहा रहे थे. इस बीच डूबने से दो सगे भाइयों सहित 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था. इस बीच एक दूसरे को बचाने के दौरान 8 लोग पानी में डूबने लगे थे, जिसमें से चार लोगों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचा लिया गया. वहीं, चार लोगों के शव का नदी से बाहर निकाला गया. मृतकों की उम्र 12 से 19 साल के बीच बताई जा रही है.

नदी में डूबने से चार की मौत

नदी में लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था. आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. बड़ी मशक्कत के बाद 4 शवों को नदी से बाहर निकाला गया. सूचना लगते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना के बाद से ही मृतकों के गांव में सन्नाटा पसर गया है. कोई भी बच्चों की मौत की बात हजम नहीं कर पा रहा है.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान नुरूल्लाहरपुर के रहने वाले राम शोभित दास के बेटे नीतीश कुमार (14), चांदसी दास का बेटे अभिषेक कुमार (18) और अविनाश कुमार (19) के साथ ही कल्लार दास का बेटे रोशन कुमार (12) के तौर पर हुई है. अभिषेक और अविनाश जुड़वा भाई हैं.