LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Big Breaking : बेगूसराय में स्नान के दौरान के गंगा नदी में डूबे 3 युवक, दो की हुई मौत, एक की तलाश जारी

Big Breaking : बेगूसराय में स्नान के दौरान गंगा नदी में 3 युवक डूब गए. जिसमें दो युवकों का शव बरामद कर लिया गया है. फ़िलहाल एक युवक की तलाश जारी है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है....पढ़िए आगे

Big Breaking : बेगूसराय में स्नान के दौरान के गंगा नदी में ड
गंगा में डूबे युवक - फोटो : social media

BEGUSARAI : जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ गंगा स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गये। जिसमें दो युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि एक युवक के शव की पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के मटियानी गंगा घाट की है। 

मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव के रहने वाले दिलखुश कुमार सत्यम कुमार और अविनाश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक तीनों युवक डूबने लगे। हालांकि एक दूसरे को बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन कोशिश नाकाम रही और तीनों युवक डूब गए। 

Diarch GO

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद दो युवक का शव गंगा नदी से बरामद किया है। जबकि तीसरा युवक की खोज जारी है। फिलहाल दोनों युवक की मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट