LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

bihar pipa bridge - बेगूसराय में गंगा नदी पर बनेंगे तीन पीपा पुल, पटना आने के लिए समय और दूरी हो जाएगी आधी, जानें कहां होगा निर्माण

BIHAR PIP BRIDGE - गंगा नदी पर बेगूसराय में तीन पीपा पुल का निर्माण किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इन पुलों के बनने से जिले के कई प्रखंडों की दूरी घटकर आधी हो जाएगी, जिससे समय बचेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इन जगहों का किया गया चयन, जानें

bihar pipa bridge  - बेगूसराय में गंगा नदी पर बनेंगे तीन पीप

BEGUSARAI - बिहार के औद्योगिक जिले बेगूसराय में जनता को लंबे सफर से राहत देने के लिए गंगा नदी पर तीन पीपा पुल बनाने का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है। डीएम तुषार सिंगला ने शाम्हो और मटिहानी प्रखंड के बीच, तेघड़ा प्रखंड के अयोध्या घाट पर और बछवाड़ा प्रखंड के झमटिया घाट पर पीपा पुल बनाने का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव भेजा गया है। इस पर करीब 71.82 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस पुल के बन जाने से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि दूरी भी घटकर आधे से कम हो जाएगी।

डीएम ने प्रस्ताव में बताया गया है कि बेगूसराय जिला और बेगूसराय के पड़ोसी जिला की जनता को गंगा नदी के प्रवाह के कारण बेगूसराय मुख्य शहर एवं पटना आने-जाने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे आम लोगों का समय काफी बर्बाद होता है। 

Diarch GO

70 की जगह 16 किमी होगी दूरी

डीएम ने बेगूसराय जिले शाम्हो  प्रखंड और मटिहानी प्रखंड के बीच प्रस्तावित पीपा पुल के फायदे का जिक्र करते हुए बताया कि आम जनता को बेगूसराय जिला मुख्यालय आने के लिए सूर्यगढ़ा, लखीसराय, बड़हिया, हाथिदह, राजेन्द्र पुल होते हुए जीरोमाइल के रास्ते आना पड़ता है। जिसकी दूरी करीब 70 किलोमीटर है। यह दूरी तय करने में लोगों को 2 घंटे से अधिक का समय लगता है। यहां पीपा पुल का निर्माण हो जाने से आमजनों को बेगूसराय जिला मुख्यालय आने के लिए मात्र 16 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।

127 किलोमीटर की जगह सिर्फ 67 किमी  की दूरी

इसी तरह तेघड़ा प्रखंड के आमजनों को पटना जाने के लिए बरौनी जीरोमाइल, राजेन्द्र पुल, मोकामा, बाढ़ और बख्तियारपुर होते हुए करीब 127 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसमें 3 से 4 घंटे का समय लगता है। अयोध्या घाट पर पीपा पुल बन जाने से तेघड़ा प्रखंड के अयोध्या हरिहरपुर, बदलपुरा, दुलारपुर, हसनपुर, पिढ़ौली, चकदेहपुर और रसलपुर के आमजन सीधे गंगा नदी पार करते हुए बाढ़ प्रखंड होते हुए पटना जिला मुख्यालय पहुंच सकेंगे। जिससे दूरी लगभग 67 किलोमीटर हो जाएगी और आम लोगों को यातायात में काफी सहुलियत होगी।

NSIT
Nsmch

दूरी घटकर मात्र 60 किलोमीटर हो जाएगी

बछवाड़ा प्रखंड के आमजनों को पटना जाने के लिए तेघड़ा, बरौनी जीरोमाइल, राजेन्द्र पुल, मोकामा, बाढ़ और बख्तियारपुर होते हुए पटना जाने में करीब 140 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जिसमें लोगों को 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

झमटिया घाट पर पीपा पुल बन जाने से बछवाड़ा प्रखंड के नारेपुर दियारा, यादव टोला, श्रवण टोला, रानी, चामूबन ढाला, मुरलीटोल, फतेहा, बछवाड़ा और रानी के आम लोग सीधे गंगा पार करके बख्तियारपुर होते हुए पटना जा सकते है, जिससे दूरी घटकर मात्र 60 किलोमीटर हो जाएगी।

बेहतर कनेक्टविटी से लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे

डीएम ने बताया कि बेगूसराय जिला के शाम्हो प्रखंड, मटिहानी प्रखंड, तेघड़ा प्रखंड, बछवाड़ा प्रखंड को पटना जिला के बाढ़ प्रखंड से पीपा पुल के साथ कनेक्टिवटी होने से दियारा क्षेत्र सहित आस-पास के आम जनता को आवागमन में कम दूरी तय करनी पड़ेगी। समय की भी काफी बचत होगी। दूरी कम हो जाने से दियारा क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर भी बढ़ेगें।