LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : बांका में अपहरण के बाद युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, अवैध हथियारों और रुपयों का लेन-देन बना मौत की वजह

Bihar Crime : बांका में अपहरण के बाद युवक की हत्या का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बताया गया की अवैध हथियारों और रुपयों के लेन-देन में उसकी हत्या की गयी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बांका में अपहरण के बाद युवक की हत्या, पुलिस ने
हत्या का खुलासा - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : जिला के अमरपुर बस स्टैंड स्थित कोलकाता मार्ट के समीप से अपहृत युवक की हत्या मामले में बांका पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए कांड का सफल उद्भेदन कर लिया है। हत्या का कारण अवैध आर्म्स और रुपये के लेन-देन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की संध्या करीब 6 बजे अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार शर्मा, पिता देवेंद्र शर्मा, का अपहरण अमरपुर बस स्टैंड स्थित कोलकाता मार्ट के पास से कर लिया गया था। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे युवक का शव अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौगाय गांव स्थित आम के बगीचे से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 

मामले को लेकर शनिवार को अमरपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि 15 जनवरी की रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि राकेश कुमार शर्मा को तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने अगवा कर लिया है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने वैज्ञानिक व पारंपरिक दोनों तरीकों से अनुसंधान करते हुए कांड का तेजी से उद्भेदन किया। जांच के दौरान टीम ने खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक  नाबालिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के नाम भी बताए। उसकी निशानदेही पर अपहृत युवक राकेश कुमार शर्मा का शव लौगाय गांव के आम के बगीचे से बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना का कारण लगभग 30 हजार रुपये के लेन-देन और अवैध आर्म्स से जुड़ा विवाद था, जिसके चलते आरोपियों ने राकेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। मौके से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया गया है।

NSIT
Nsmch

प्रेस वार्ता से पूर्व एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा स्वयं लौगाय स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि इस जघन्य वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इधर युवक की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट