LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime - ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया हत्या और अपहरण के आधे दर्जनों में शामिल कुख्यात बदमाश, पीट-पीटकर मार डाला, जानें क्या हुआ था

Bihar Crime : गांव में डीजे विवाद को सुलझाने गए कुख्यात बदमाश की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं इस दौरान चली गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया।

Bihar Crime -  ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया हत्या और अपहरण के

Banka - ग्रामीणों ने हत्या, अपहरण और लूटपाट के आधा दर्जन मामले में आरोपी कुख्यात बदमाश मिर्जापुर निवासी  45 वर्षीय कार्तिक चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि दुमका जिले के वेहराडीह थाना के हंसडीहा निवासी कन्हैया राय को कंधे में गोली लगी है। घटना जिले के मिर्जापुर पंचायत   को लौनी गांव की है। जहां डीजे बजाने   को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें गुस्साए ग्रामीणों ने कार्तिक को पकड़ लिया था। फिलहाल, कार्तिक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार गांव में कुछ दिन पहले डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए कार्तिक चौधरी अपने साथियों के साथ लौनी गांव गुरुवार की रात गया था। बातचीत के क्रम में मामला बिगड़ गया। विवाद में कार्तिक के साथ आए एक युवक ने गोली चला दी। उक्त गोली शाली की शादी में आए कन्हैया राय को लग गई।  इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर विवाद सुलझाने पहुंचे युवकों पर हमला बोल दिया। इसमें चार युवक भाग गए। जबकि कार्तिक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने पीट-पीट कर कार्तिक को अधमरा कर दिया। स्वजन इलाज के लिए उसे पुनसिया अस्पताल से भागलपुर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। 

इधर, मौत की सूचना पर कार्तिक पक्ष के लोग गांव पहुंचकर गोलीबारी करने लगे। जिसके बाद पुलिस को मामले को शांत करने के लिए सामने आना पड़ा।

कार्तिक की पत्नी ने की शिकायत

इस मामले में मृतक की पत्नी मनीषा देवी ने कहा कि उसका पति कार्तिक चौधरी ग्रामीण रामशरण चौधरी और जितेंद्र चौधरी, डीजे संचालक मुलुक गांव निवासी मुन्ना राय एवं पुनसिया बस्ती के निरंजन चौधरी के साथ बाइक पर सवार होकर पुराने विवाद सुलझाने के लिए लौनी गांव गये थे। इसी क्रम में विवाद में गौरीशंकर सिंह, रंजीत सिंह ,संजीव सिंह, राजन सिंह, गुरुराम राय ने पति के साथ मारपीट कर गोलीबारी की।

NSIT
Nsmch

घायल कन्हैया की पत्नी ने कहा

इधर, दूसरे पक्ष के घायल कन्हैया राय की पत्नी चांदनी देवी ने कहा कि कि वह अपने पति कन्हैया राय के साथ बहन की शादी में आई हुई थी। इस क्रम में पति कन्हैया राय घर के आगे बैठे थे। तभी डीजे संचालक मुन्ना राय, कार्तिक चौधरी, रामशरण चौधरी, जितेंद्र और निरंजन यादव सहित अन्य गाली-गलौज करने लगे। पति कन्हैया राय द्वारा विरोध किया तो तो सभी ने हथियार से फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में मुन्ना राय ने पति कन्हैया राय के ऊपर गोली चला दी। भागने के क्रम में ग्रामीणों ने कार्तिक चौधरी को पकड़कर मारपीट की है।

कौन है कार्तिक

ग्रामीणों की पिटाई से अपनी जान गंवानेवाले कार्तिक पर लक्ष्मण चौधरी हत्याकांड, दवा व्यवसायी अजय साह अपहरणकांड सहित छह केस दर्ज था। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुराने विवाद में एक दूसरे पर मारपीट व हत्या को लेकर बारह को नामजद किया है। इसके अलावा अवैध बालू खनन में भी मृतक शामिल था।

फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। इस संबंध में डीएसपी अर्चना कुमारी ने कहा कि आपसी वर्चस्व के विवाद में कार्तिक की हत्या हुई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।