LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Accident News : बांका में अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंदा, शव के उड़े चीथड़े, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar Accident News : बांका में अनियंत्रित ट्रक ने पति के साथ बाज़ार से लौट रही महिला को रौंद दिया. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा......पढ़िए आगे

Bihar Accident News : बांका में अनियंत्रित ट्रक ने महिला को
ट्रक ने महिला को रौंदा - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के रजौन प्रखंड में भागलपुर-हसडीहा मुख्य सड़क पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रजौन प्रखंड के खिड्डी गांव निवासी अमरेश कुमार चौधरी की पत्नी रूबी देवी (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ। जब महिला अपने पति के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार बालू लदा एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महिला ट्रक के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। रूबी देवी को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। मृतका के पति अमरेश कुमार चौधरी लंबे समय से प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे और करीब एक सप्ताह पूर्व ही घर निर्माण के सिलसिले में गांव आए थे। हादसे के समय दोनों दंपत्ति पेट्रोल पंप से तेल लेकर घर लौट रहे थे कि तभी भागलपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।

हादसा इतना भयावह था कि महिला का शव करीब 20 से अधिक हिस्सों में सड़क पर बिखर गया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। इस दौरान उन्होंने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति बिगड़ती देख रजौन थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला बल को बुलाया गया।

वहीं, प्रशासन की ओर से रजौन बीडीओ अंतिमा कुमारी और सीओ कुमारी सुषमा भी घटनास्थल पर पहुंचीं और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित परिजन जिला अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और घटनास्थल के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र हादसों के लिए जाना जाता है और यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन यहां बालू लदे ट्रकों की तेज रफ्तार से आम जनता की जान खतरे में पड़ जाती है। स्थानीय लोगों ने बालू लदे ट्रकों पर रोक लगाने और ओवरलोडिंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि बालू माफियाओं की मनमानी के चलते सड़कें जानलेवा बन गई हैं। हादसे के दौरान लगे जाम से स्कूली बच्चों समेत आम राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग कड़ी धूप में दो किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर हुए। जाम की लंबाई पांच किलोमीटर से अधिक थी, जो दो घंटे से ज्यादा समय तक जारी रहा। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए नवादा थाना की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट