LATEST NEWS

  •  Bribe Video Viral
  • Bihar Crime: बिहार में सर्वे के नाम पर रिश्वत के खेल का हुआ खुलासा, पैसे लेते VIDEO वायरल

  • Muzaffarpur Minor Murder Case
  • Bihar Crime:नवयुवक की हत्या का खुलासा, प्रेमिका समेत माता-पिता गिरफ्तार

  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती
  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती

  • Boat Breaks in Bakhtiyarpur
  • Patna Boat Accident: गंगा में समा गईं तीन बाइक, पटना में ओवरलोड नाव टूटी, बाल-बाल बची कई जिंदगियां

  • Bihar EOU Raid
  • Bihar EOU Raid: सबेरे सबेरे आर्थिक अपराध इकाई का रेड , योजना एवं विकास विभाग के इंजीनियर के

Bihar Road Accident : बांका में बेकाबू ट्रक ने 10 वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar Road Accident : बांका में बेकाबू ट्रक ने 10 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया. जिससे बच्चे के चीथड़े उड़ गए. इस घटना में आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और सड़क जामकर हंगामा किया.....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : बांका में बेकाबू ट्रक ने 10 वर्षीय बच्
ट्रक ने बच्चे को रौंदा- फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA :  रविवार को बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेटाबरन मोड़ चौक पर एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक  ने 10 वर्षीय बच्चे देवराज कुमार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना की खबर फैलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और रामपुर-खेसर मुख्य मार्ग को बांस-बल्लों से जाम कर दिया। मृतक की पहचान झाझा गांव निवासी धनंजय यादव के पुत्र देवराज कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी मां कविता देवी के साथ हथियापाथर गांव स्थित ननिहाल आया हुआ था। वह एक शवयात्रा में शामिल होने गया था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को करीब 100 मीटर की दूरी पर रोक लिया और ट्रक के उपचालक को पकड़ लिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया।सूचना मिलते ही फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार, अपर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन, एसआई मनीष कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन गुस्साए ग्रामीण वरीय अधिकारियों की मांग पर अड़े रहे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष चंदन कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रणव कुमार मंडल, मुखिया प्रतिनिधि पंकज यादव और अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लिया गया और सड़क जाम हटवाया गया।

Diarch GO

अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मासूम की मौत से गांव में मातम छा गया है। उसकी मां कविता देवी, नाना दशरथ यादव और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चौक-चौराहों पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट