LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Road Accident : बांका में अनियंत्रित पिकअप ने मासूम भाई बहन को रौंदा, बहन की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident :बांका में अनियंत्रित पिकअप ने मासूम भाई बहन को रौंद दिया. जिससे बहन की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : बांका में अनियंत्रित पिकअप ने मासूम भा
मासूम की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोड़ आजाद नगर गांव में ट्यूशन पढ़  कर  घर आ रहे मासूम भाई बहन को घर के ही समीप एक अनियंत्रित  पिकअप  वाहन ने टक्कर मार दिया। इसके बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मासूम आजाद नगर निवासी विक्रम यादव की पुत्री अनुष्का कुमारी उम्र 4 वर्ष पुत्र अभिराज कुमार उम्र 6 वर्ष को परिजनों ने गुरुवार की संध्या उपचार  के लिए अस्पताल लाया। जहां अनुष्का कुमारी को डॉक्टर पंकज कुमार ने जांचो कर मृत घोषित कर दिया। 

वहीं अभिराज का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए  भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। परिजन ने बताया की इंग्लिश मोड़ चौक पर रोजाना की भांति दोनों भाई-बहन आदर्श कोचिंग सेंटर  में ट्यूशन पढ़ने गया था। लौटने के क्रम में घर के ही समीप अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार कर  फरार हो गया। 

बच्चे की मौत की खबर सुन अस्पताल परिसर में मातम छा गया। बच्ची की मां व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मौके पर मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गई।

बांका से चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट