बांका में घरेलू कलह का त्रासद अंत,दम्पति ने ट्रेन से कटकर दी जान,गांव में छाया मातम

बांका में घरेलू कलह का त्रासद अंत,दम्पति ने ट्रेन से कटकर दी
बांका में घरेलू कलह का त्रासद अंत,दम्पति ने ट्रेन से कटकर दी जान- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: बिहार के बांका के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत पैलवा गांव से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद से त्रस्त एक वृद्ध दंपति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह की है, जब पैलवा गांव निवासी सुरेश दास (60) और उनकी पत्नी सुरजी देवी (55) ने चांदन रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 18/21 के पास अंडल-बांका लोकल ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति पिछले कई महीनों से अपने बेटे और बहू के साथ घरेलू विवाद के चलते मानसिक रूप से परेशान थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपसी तनाव और उपेक्षा से तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।घटना की सूचना ट्रेन चालक ने चांदन स्टेशन मास्टर राहुल कुमार वर्णवाल को दी, जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने तुरंत स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चांदन थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

Diarch GO


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट