LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BIHAR NEWS - पुत्र व पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर धरने पर बैठा पूर्व सरपंच पिता, लोग कलयुगी संतान पर उठा रहे सवाल

BIHAR NEWS - हजारों लोगों की समस्या को सुलझानेवाले पूर्व सरपंच को आज अपने हक के लिए अनशन पर बैठना पड़ाहै। पूर्व सरपंच को उनके ही बेटा-बहू प्रताड़ित करते हैं। जिससे वह परेशान थे।

BIHAR NEWS - पुत्र व पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर धरने प

BANKA - बांका जिला के अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी वृद्ध पिता सह पूर्व सरपंच पुत्र व पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर धरने पर बैठ गया। वृद्ध हरेंद्र साह जो अमरपुर के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में  हजारों लोगों के समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायती भी किया। लेकिन अब वह इतने लाचार हो गए हैं कि अपने घर में ही बेआबरू होना पड़ रहा हैं। 

मामला मंगलवार दिन के करीब 12:00 बजे की है पूर्व सरपंच हरेंद्र साह गोला चौक पर मुख्य सड़क के किनारे बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए। बताया कि उनके दो पुत्र हैं। अपने संपत्तियों का बंटवारा दोनों पुत्रों के बीच बराबर हिस्सों में उन्होंने कर दिया है। लेकिन उनका छोटा पुत्र धीरज साह तथा पुत्रवधू नीतू कुमारी के द्वारा आए दिन किसी न किसी बात को लेकर वाद विवाद करते हुए गाली-गलौज कर प्रताड़ित करता है। जिससे वह तंग आ चुके हैं। 

बताते चलें कि एक संतान के लिए माता-पिता अपने सारे सुख को त्याग कर जमीन, जायदाद पैसा यह सोचकर एकत्रित करता है कि बुढ़ापे में पुत्र उसकी देखभाल करेगा। लेकिन जब पुत्र कुपुत्र हो जाए तो इसमें पिता का क्या दोष। धरने पर बैठने की खबर सुन नगर पंचायत के बुद्धिजीवियों द्वारा मान मनोव्वल के बाद पूर्व सरपंच ने धरना स्थगित किया।

NSIT
Nsmch

आकाश चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट