LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

drowning in a pond - तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

drowning in a pond - गांव के तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी तब मिली, जब देर शाम तक तीनों बच्चे घर नहीं लौटे।

drowning in a pond - तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दना
तालाब में डूबे तीन बच्चे।- फोटो : चंद्रशेखर कुमार भगत

Banka - बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गड़ेल गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत बच्चों की पहचान हीरालाल दास के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (13 वर्ष), मुकेश हरिजन की पुत्रीस्वीटी कुमारी (14 वर्ष) और अंकुश दास की पुत्र अमन कुमार (7 वर्ष) के रूप में हुई है, सभी गंगापुर गांव के निवासी थे।

सूत्रों के अनुसार, तीनों बच्चे दोपहर के समय गांव से सटे हड़का पोखर में नहाने गए थे। देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ने उन्हें पोखर की ओर जाते देखा था। ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की तो वहां तीनों बच्चों के शव मिले। बच्चों को आनन-फानन में अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. ज्योति भारती ने जांच कर तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष विक्की कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं  इस हादसे के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपायों और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट