LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: प्रेमी जोड़े सरेआम करने लगे 'गंदा काम' ! भीड़ ने पकड़ा तो सीओ साहिबा बोली- जवानी में गलती हो जाती है...

Bihar News: बिहार के बांका में प्रेमी जोड़े सरेआम आपत्तिजनक में हालात में पकड़े गए। जिसके बाद भीड़ ने प्रेमी जोड़े को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं..

प्रेमी जोड़ा
प्रेमी जोड़ा पकड़ाए- फोटो : social media

Bihar News: बांका जिले के शंभुगंज बाजार में गुरुवार को एक प्रेमी जोड़े की सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक हरकतों ने बाजार में मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। बेशर्मी की हद पार करते इस जोड़े को देख लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों की गतिविधियों पर पहले दुकानदारों को शक हुआ। पूछताछ के दौरान जब शक यकीन में बदला, तो इसकी जानकारी शंभुगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

प्रेमी जोड़े को भीड़ ने पकड़ा

बताया जा रहा है कि यह प्रेमी जोड़ा शंभुगंज प्रखंड के भरतशिला पंचायत का निवासी है। क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय के पुराने ब्लॉक परिसर, मनरेगा भवन और पीएचईडी जलमीनार जैसे स्थलों पर अक्सर प्रेमी जोड़ों की आवाजाही देखी जाती है। स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इन युवाओं में अब शर्म और सामाजिक मर्यादा की भावना खत्म होती जा रही है। इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक स्थानों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।

सीओ का बयान 

थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। वहीं, अंचलाधिकारी (सीओ) जुगनू रानी ने किशोरावस्था को एक संवेदनशील पड़ाव बताते हुए कहा कि यह वह समय होता है जब बच्चों का मन भटक सकता है। इसलिए जरूरी है कि अभिभावक बच्चों के व्यवहार और उनके मित्रों के सर्कल पर सतत निगरानी रखें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।