LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar News : मंदार पर्वत बायोडायवर्सिटी पार्क में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, हत्या और मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Bihar News : बांका जिले के मंदार पर्वत स्थित वन विभाग द्वारा निर्मित बायोडायवर्सिटी पार्क में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.......पढ़िए आगे

Bihar News : मंदार पर्वत बायोडायवर्सिटी पार्क में मिला अज्ञा
वृद्ध का मिला शव - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बिहार के बांका जिला अंतर्गत ऐतिहासिक मंदार पर्वत स्थित वन विभाग द्वारा निर्मित बायोडायवर्सिटी पार्क में शुक्रवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पार्क परिसर में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

सीमा विवाद के बीच बाराहाट पुलिस ने कब्जे में लिया शव

शव मिलने की सूचना पर सबसे पहले बौंसी थाना के पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहीं वन विभाग के फॉरेस्टर ने भी अपनी टीम के साथ मौके का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान जब भौगोलिक सीमा की पैमाइश की गई, तो पता चला कि घटनास्थल बाराहाट थाना क्षेत्र की सीमा में आता है। इसके बाद बौंसी पुलिस ने तुरंत इसकी आधिकारिक सूचना बाराहाट थाना को दी, जिसके बाद बाराहाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

हत्या या स्वाभाविक मृत्यु? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पार्क के भीतर इस तरह बुजुर्ग का शव मिलने को लेकर स्थानीय क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और कयासों का दौर जारी है। इलाके के कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि बुजुर्ग की कहीं और हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंका गया है, जबकि कुछ लोग इसे अत्यधिक ठंड, बीमारी या सामान्य मृत्यु से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ताला बंद मुख्य द्वार के बावजूद अंदर कैसे पहुंचा बुजुर्ग?

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा और रहस्यमयी सवाल पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा बनाया जा रहा यह बायोडायवर्सिटी पार्क लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण आम जनता और सैलानियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध है। पार्क के मुख्य द्वार पर हमेशा ताला लटका रहता है। ऐसे में मुख्य द्वार बंद होने के बावजूद वह वृद्ध पार्क के भीतर तक कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह पुलिस और वन विभाग दोनों के लिए गहरी जांच का विषय बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

पहचान की कोशिशें तेज, सभी पहलुओं पर जांच जारी

फिलहाल बाराहाट थाना पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र और हुलिए के आधार पर आस-पास के गांवों और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है ताकि जल्द से जल्द उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले के सभी पहलुओं पर से पर्दा उठ जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट