LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : पति के स्वास्थ्य के लिए झाड़-फूंक कराने गयी महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : पति के स्वास्थ्य के लिए झाड़-फूंक कराने गय

BANKA : आज के वैज्ञानिक युग में भी लोग तंत्र मन्त्र में विश्वास कर रहे हैं। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इसी कड़ी में बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिन पूर्व तंत्र साधना के दौरान एक महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जिस मामले को लेकर अमरपुर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। 

बुधवार को भागलपुर के एफएसएल टीम के सीनियर साइंटिस्ट पवन कुमार प्रजापति के द्वारा अमरपुर थाना की दारोगा रश्मि कुमारी व पीड़ित महिला को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।  लेकिन घटना स्थल पर किसी भी प्रकार का साक्ष्य नहीं रहने की वजह से एफएसएल की टीम को निराशा हाथ लगी। 

पीड़ित महिला के पति जिनका तांत्रिक मुकेश कुमार के द्वारा झाड़ फूंक किया गया था। आज दिन के करीब 3:00 बजे  सदमे में आकर उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया की पीड़ित महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित तांत्रिक को पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर में उपचार कराया जा रहा है। साथ ही मामले की अनेकों पहलुओं से जांच की जा रही।

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट