LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बांका में News4Nation की खबर का हुआ असर, डीएम के आदेश पर खाद दुकानों में की गयी छापेमारी, कालाबाजारियों में मचा हड़कंप

Bihar News : बिहार के बांका जिले में खाद के कालाबाजारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है. इस मामले को News4Nation ने गंभीरता से उठाया था. जिसके बाद कार्रवाई की गयी है....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में News4Nation की खबर का हुआ असर, डीएम क
खाद की कालाबाजारी - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : जिले में NEWS4NATION की खबर का असर हुआ है। दरअसल बांका में खाद की कालाबाजारी को लेकर NEWS4NATION ने खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। किसानों को मिलने वाले फर्टिलाइजर खाद की कीमत मानक मूल्य से काफी अधिक मूल्य पर किसानों को खाद बेचा जा रहा था। 400 रुपए से अधिक कीमत लेकर शहर के खाद दुकानदारों के द्वारा किसानों के बीच बेचा जा रहा था। दुकानदार अपनी झोली भर रहे थे। जबकि सरकार की ओर से सभी निबंधित दुकानदारों को सरकारी मूल्य पर खाद बेचने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भी नियमों को ताक पर रखकर खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के द्वारा सभी जगह पर इस तरह का खेल बिचौलियों के माध्यम से खेला जा रहा था। जब पत्रकारों के द्वारा हकीकत की तहकीकात की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। किसानों ने दर्द भरी कहानी सुनाई। इसके बाद इस खबर को प्रमुखता के साथ NEWS4NATION में प्रकाशित किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जांच के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी अंशुल कुमार के आदेश पर फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर के द्वारा शहर स्थित खाद दुकानों का सघन जांच किया गया।   जानकारी देते हुए सोमवार की संध्या करीब 6 बजे इंस्पेक्टर कृष्णकांत ने बताया कि जिले भर से खाद की कालाबाजारी को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर सोमवार को शहर स्थित सृष्टि कृषि केंद्र व किसान कृषि केंद्र की सघनता से जांच की गई। 

इस दौरान सृष्टि कृषि केंद्र में एक ही दुकान में दो तरह के लाइसेंस होने की बात सामने आई तथा भंडारण अनियमित रूप से की गई थी। जिसको लेकर दुकानदार को फटकार लगाई गई। जांच की खबर सुन खाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान को बंद कर फरार हो गए। मामले को लेकर जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपा जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट