LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Bihar News :

Bihar News : पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने शराब के नशे म

BANKA : जिले के रजौन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज  बांका के प्राचार्य राजेश कुमार शराब  के नशे में धुत्त होकर रविवार को संस्थान में हंगामा कर रहे थे। हंगामा की सूचना मिलते ही सहायक थाना नवादा बाजार के डायल 112 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।  शराब  पीने की पुष्टि  होने के बाद प्राचार्य को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है। 

थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि डायल 112 पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य संस्थान में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी  सूचना  मिलते ही के जब पुलिस राजकीय पॉलिटेक्निक में पहुंची तो प्राचार्य राजेश कुमार वहां हंगामा कर रहे थे। शराब के नशे में होने तथा हंगामा करने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के उपरांत प्राचार्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया गया। जहां जांच के बाद उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुष्टि के बाद प्राचार्य को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। 

प्राचार्य  भोजपुर जिला के बड़हरा थाना अंतर्गत कोलरामपुर गांव के रहने वाले बताया जा रहा है। वही संस्थान के कई छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रतिदिन प्राचार्य शराब पीकर संस्थान व छात्रावास में हंगामा तथा गाली गलौज करते हैं। रविवार को भी उन्होंने शराब पीकर संस्थान में हंगामा शुरू   कर दिया थ। उनके हंगामा से तंग   होकर हम लोगों ने डायल 112 को कॉल कर बुलाया था।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट